बहुत जल्दी ही शेयर मार्केट में तेजी का तूफान देखने को मिल सकता है , जो निवेशक स्टॉक मार्केट में धीरज बनाकर रखेगा वही मोटा पैसा कमा सकता है |

 Share market today

आज Indian Share Market में  फ़िर से गिरावट दर्ज की गई | कारोबार की समाप्ति पर  आज Sensex 172.61 की गिरावट के साथ  39769.85. पर,  Nifty  58.80.  की गिरावट के साथ  11670.80. अंक पर, Bank Nifty 140.50.  अंक की गिरावट के साथ  24092.00.   अंक पर व Nifty Mid Cap  73.55.  की गिरावट के साथ   16974.05  अंक पर बन्द हुआ |

आज Sensex व Nifty में Top Gainer Asian Paint रहा |Market के बन्द होने के वक्त इस कम्पनी का share 3.05% 65.90रु बड़कर 2225.45पर बन्द हुआ |

International Share Market

दुनिया के शेयर बाजारों में एक इस वक्त भारी उथल-पुथल मची हुई है| हर तरफ घबराहट का माहौल है  |बहुत सहारे देशों में कोरोना वायरस के कारण  फैली महामारी का दूसरा दौर शुरू हो चुका है |लोगों में भी है भय  व चिंता  व्याप्त  है |

निवेशक बहुत कंफ्यूज है की आगे स्टॉक मार्केट में क्या होगा | निवेशक अपनी  खून पसीने से कमाई हुई पूंजी को लेकर चिंतित हैं। सारे लोग दुनिया में आर्थिक मंदी आने की बात कर रहे हैं|

 शेयर मार्केट में हो रही उथल-पुथल का एक अन्य कारण अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है| अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए चुनाव 3 नवंबर को होना है| पूरे विश्व की निगाहें उक्त चुनाव पर लगी हुई है |आम निवेशक उक्त चुनाव के कारण शेयर मार्केट में पैसा लगाने में थोड़ा सशंकित है |क्योंकि नई सरकार आने के बाद वहां की आर्थिक नीतियों में परिवर्तन हो सकता है ,इसलिए आम निवेशक पूंजी बाजार के stable होने पर  ही शेयर मार्केट मैं जोखिम लेना चाहता है| बह शेयर मार्किट के हर Movement पर नजर रखे हैं व अपनी खून पसीने से कमाई हुई पूंजी बचाने हेतु हर possible steps उठा रहा है। overall वह Profit कमाने के लिए ही शेयर बाजार में आया है।

 अगर हम भारत की बात करें तो यहां पर कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी पर काफी हद तक अंकुश पा लिया गया है| दिन प्रतिदिन इस महामारी से  पीड़ितों की संख्या में गिरावट आ रही है तथा देश में लगे लॉकडाउन को भी काफी हद तक हटा लिया गया है |आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आ रही है तथा देश का निर्यात भी काफी बढ़ गया है| देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी लबालब भरा हुआ है| इस बार मानसून अच्छा रहने के कारण भी किसानों की फसल भी अच्छी  हुई है जिसके कारण किसानों के पास भी अच्छा पैसा आया है| केंद्र सरकार की नीतियों के कारण भी आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ रही है |

 हमारे देश के शेयर बाजारों में भी विगत दो दिनों से सेंसेक्स, निफ़्टी ,बैंक निफ़्टी व मिड कैप शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है |

जिसका कारण राष्ट्रीय ना होकर अंतरराष्ट्रीय है, जो की निहायत अस्थाई है |भारत की अर्थव्यवस्था में वी शेव में  recovery आ रही है| देश में जीएसटी का कलेक्शन भी कोरोना संकट के पूर्व की स्थिति में आ चुका है| फैक्ट्रियों में उत्पादन भी लगभग पूर्व के स्तर और पर पहुंच चुका है और इसमें लगातार तेजी आ रही है |भारत का निर्यात भी लगातार बढ़ता जा रहा है |स्वभाविक रूप से इससे कंपनियों को फायदा मिलता दिखाई दे रहा है जिसके कारण स्टॉक मार्केट में कंपनियों के  शेयरो में तेजी आना स्वाभाविक है |आम निवेशक के लिए यह  स्टॉक मार्केट में निवेश करने का बहुत ही अच्छा मौका है| हर गिरावट पर शेयर मार्केट में पैसा invest करना चाहिए, यही सफल निवेशक की पहचान होती है|  निवेशक को शेयर मार्केट में निवेश के लिए एसआईपी मॉडल अपनाना चाहिए तथा निवेशक को  लॉन्ग टर्म नजरिए से ही शेयर बाजार में अपनी   पूंजी को निवेश करना चाहिए। हमारे अपने विचार से भारतीय शेयर बाजार बहुत ही जल्दी नई ऊंचाइयों को छुएगा|

American Share Market

America का share market आज रात 22:13 बजे 102 अंक बड़कर 26511 अंक पर कारोबार कर रहा है, जोकि भारतीय शेयर बाजार के लिए भी एक शुभ संकेत है | ऐसी सम्भावना है कि भारतीय शेयर बाजार में भी कल तेजी दिखाई पड़ सकती है |

Share bazar guide in hindi

शेयर मार्केट मैं निवेशकों को फिर से तेजी का जलवा देखने को मिलेगा तथा जबरदस्त रिकवरी भी देखने को मिलेगी।  लॉन्ग टर्म नजरिए के साथ शेयर मार्केट में आने वाले निवेशक ही लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे।

 हमने दिनांक 18.10.2020को अपने लेख में बताया था कि त्योहारी  मौसम  में  बैंकिंग शेयरों  में  मचेगा  धमाल |सार्वजनिक  क्षेत्र  के  बैंकों  के  शेयर  राकेट की  तरह  ऊपर  जा सकते  हैं , निजी  बैंकों  के   शेयरों  में   भी  आ  सकती   है  तूफानी  तेजी| बैंकिंग  शेयर  ,शेयर  मार्केट के  लीडर  बंद  सकते  हैं|

  उस  लेख  का  लिंक  हम  नीचे  दे  रहे हैं |

https://howtoinvestinsharemarketinhindi.blogspot.com/2020/10/share-market-leader.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं: